चोरी के आरोप में महिलाओं की जमकर की पिटाई
राजधानी रांची से सटे कांके के सुकुरहुटू गांव में कपड़ा चोरी के आरोप में तीन महिलाओं व एक पुरुष को बुरी तरह पीटा और चारों को जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में करीब दो घंटे तक घुमाया। घटना का वायरल वीडियो गुरुवार को रांची के एसएसपी चंदन सिन्हा तक पहुंचा। उन्होंने नोटिस लेते हुए कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद कांके थाने की पुलिस ने पीड़ित महिलाओं का बयान लिया।
पिटाई के कारण बुरी तरह से जख्मी हुईं महिलाएं
इस मामले में गुरुवार शाम तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। घटना सोमवार 25 मार्च की बताई जा रही है। वीडियो में लाठी-डंडे से महिलाओं की पिटाई का दृश्य स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है।
पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी है। दो महिलाओं को बेरहमी से पीटा गया है। उनकी पीठ, हाथ, कमर और पैर में चोट के गहरे निशान हैं। चोट के कारण चल-फिर पाने में दोनों लाचार हैं। इन सभी का इलाज चल रहा है। तीसरी महिला को भी काफी चोट आई है।
दुकान पर कपड़ा खरीदने गई थी महिलाएं
तीनों महिलाओं ने बताया कि रविवार को मेन रोड रांची के एक कपड़े की दुकान से खरीदारी करने उनमें दो महिलाएं गई थीं। इस दौरान कुछ लोगों ने उन पर कपड़ा चोरी करने का आरोप लगा दिया।
इसके बाद दुकानदार ने महिलाओं को पकड़ लिया और दबाव देकर उनसे 13 हजार रुपये हर्जाना के तौर पर वसूल लिए। इसके बाद वीडियो बनाया, जिसमें दबाव डालकर उनसे चोरी की बात को स्वीकार करने को कहा गया। फिर उस वीडियो को वायरल भी कर दिया गया।
मस्जिद के गेट को बंद कर हुई पिटाई
सुकुरहुटू गांव तक वायरल वीडियो पहुंचा तो मुस्लिम समाज के लोगों ने समाज की बदनामी के लिए दोनों महिलाओं को जिम्मेदार मानते हुए छोटी मस्जिद के भीतर बैठक बुलाई। बैठक में महिलाओं को बुलाया गया। बैठक में कमेटी के सदर शफीक मंसूरी सहित अन्य अधिकारी और सदस्य मौजूद थे।
यहां मस्जिद के गेट को बंद कर महिलाओं की लाठियों से पिटाई की गई और उनको धमकी दी गई कि यदि इसकी शिकायत थाने तक पहुंची तो जान से मार दिया जाएगा। गांव में दाना-पानी बंद कर दिया जाएगा। एक पीड़ित महिला ने कहा कि वह घटना के दिन कहीं नहीं गई थीं। इसके बाद भी उसको मारा गया है। एक महिला के पति की भी बुरी तरह पिटाई की गई है।

नियाज़ खान का बड़ा दावा, अली खामेनेई को मरवाने में सऊदी अरब का हाथ?
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
अली खामेनेई की मौत पर सवाल, सोनिया गांधी-राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
निशांत कुमार राजनीति में एंट्री कर रहे, होली पर मिली मंत्री की शुभकामनाएँ
होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
सीट बंटवारे पर तकरार, कांग्रेस ने चिदंबरम को बनाया दूत; स्टालिन संग मंथन
Raigarh में तेज रफ्तार बाइक खंभे से टकराई, युवक की मौत
तीन हजार रुपये के लेन-देन ने ली जान, रायगढ़ में युवक की चाकू से गोदकर हत्या