ससुराल में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
बगहा । यहां धनहा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान यूपी के जटहां थाना क्षेत्र के कंठी छपरा गांव निवासी उपेंद्र राजभर (25) के रूप में हुई है। उपेंद्र की पत्नी रानी देवी दस दिन पहले मायके आई थी और उपेंद्र तीन दिन पहले ससुराल आया था, लेकिन पुलिस को इस घटना की सूचना नहीं दी गई थी। घटना के बाद युवक की पत्नी और अन्य ससुराल पक्ष के लोग उसका शव एक निजी वाहन से लेकर उसके घर पहुंचे। इसके बाद उपेंद्र के स्वजन शव को लेकर धनहा थाना पहुंचे जहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बगहा भेज दिया है। उपेंद्र के पिता बृजा राजभर ने थाना में आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनके बेटे का शव टेंपो से घर पहुंचाया है। इसी दौरान, उपेंद्र की पत्नी रानी देवी और उनके बाबा बेलास राजभर आए और दावा किया कि उपेंद्र की मौत बिजली के करंट से हुई है। रानी देवी ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र शराब पीकर उनके साथ मारपीट करता था। घटना वाले दिन जब परिवार के लोग घर में नहीं थे तब उपेंद्र ने घर में फांसी लगा आत्महत्या कर ली। इस मामले में धनाहा थाने में धर्मवीर भारती ने बताया कि पिता के आवेदन पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मृत युवक की पत्नी और सास से पुलिस पूछताछ कर रही है।

बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद
पश्चिम एशिया संघर्ष लंबा खिंचा तो क्या होगा? इस रिपोर्ट ने जताई ऐसी आशंका
Karnataka Lokayukta की छापेमारी में कई अधिकारियों के ठिकानों से आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
इस्राइल-ईरान युद्ध से दुबई में 350 से ज्यादा कोरियर फंसे