युवी ने बेस्ट प्लेइंग 11 में धोनी का नाम नहीं.....फैंस हैरान
नई दिल्ली । इंडिया चैंपियंस ने युवराज सिंह की अगुआई में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी जीत ली है। पाकिस्तान को पस्त करने के बाद युवी ने अपनी बेस्ट प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है। जिसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली और एडम गिलक्रिस्ट को शामिल किया है। क्रिकेट फैंस को हैरान करने वाली बात ये है कि सिक्सर किंग ने अपनी टीम में महेंद्र सिंह धोनी को जगह नहीं दी है। युवी और धोनी ने लंबे समय तक टीम इंडिया में एक साथ खेला है। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारत को 3 आईसीसी ट्रॉफी दिलाई है। वे लंबे समय तक टीम इंडिया के फिनिशर भी रहे।
एक इंटरव्यू में युवी ने अपने 11 बेस्ट इलेवन बताए। उन्होंने दिग्गज सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, विराट कोहली और रोहित शर्मा को टॉप ऑर्डर में रखा। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को भी शामिल किया। उनकी इलेवन में शेन वॉर्न और मुथैया मुरलीधरन के रूप में दो बेहतरीन स्पिनर्स को जगह मिली। युवी ने ग्लेन मैक्ग्रा, एंड्रयू फ्लिंटॉफ और वसीम अकरम को भी टीम में शामिल किया।
युवराज ने अपनी ही टीम में खुद को 12वां खिलाड़ी के रूप में रखा। युवराज सिंह ने दो विश्व विजेता टीम के हिस्सा रहे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में एक ओवर में छह छक्के जड़ने का कारनामा किया है। 2011 वनडे विश्व कप में युवी गेंद और बल्ले से धमाल मचाया था। उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था। युवी फिलहाल लंदन में हैं। वहां वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स ट्रॉफी इंडिया चैंपियंस की झोली में डाली। सेमीफाइनल में युवी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली थी।
युवराज सिंह की प्लेइंग 11 - सचिन तेंदुलकर, रिकी पोंटिंग, रोहित शर्मा, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, एडम गिलक्रिस्ट, शेन वार्न, मुथैया मुरलीधरन, मैक्ग्रा, वसीम अकरम, एंड्रयू फ्लिंटॉफ के नाम शामिल है।

सीजन का सबसे गर्म दिन रहा गुरुवार, पारा 6 डिग्री तक और चढ़ने के आसार
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख
जशपुर में बस पलटने से बड़ा हादसा, 5 लोगों की मौत, कई यात्री घायल
'कृषि क्षेत्र के निर्यात को बढ़ाना जरूरी', पीएम मोदी ने किसान योजना का किया जिक्र
दिल्ली विधानसभा ने ठुकराई केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग, ‘फांसी घर’ विवाद में आज पेशी
United States ने दी 30 दिन की छूट, युद्ध के बीच India खरीद सकेगा Russia से तेल
आमिर की भविष्यवाणी फिर गलत होने पर किसने कहा ऐसा? दिग्गज का तंज- भीख मांगकर नहीं जीते जाते खिताब
ईरान संघर्ष के बीच दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों पर असर, कई रद्द तो कई देरी से