प्रधानमंत्री मोदी के रूस दौरे पर भड़के जेलेंस्की
मॉस्को। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रूस यात्रा और उनकी व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात से बेहद खफा हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री की मॉस्को यात्रा की आलोचना करते हुए इसे निराशाजनक और शांति प्रयासों के लिए एक बड़ा झटका बताया है। उन्होंने कहा कि उसी दिन मोदी ने पुतिन से मुलाकात की जब एक रूसी मिसाइल कीव में बच्चों के अस्पताल को निशाना बना रही थीं। नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नोवो-ओगारियोवो में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर मुलाकात की। सोमवार सुबह ही रूसी मिसाइलों ने यूक्रेनी शहरों पर हमला किया, जिसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और 170 अन्य घायल हुए। जेलेंस्की ने इसका जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री मोदी को निशाने पर लिया और पुतिन को खूनी बताया। जेलेंस्की ने सोमवार को एक्स पर एक पोस्ट में रूस के हमले और पुतिन मोदी की मुलाकात पर कहा, 'दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता को मॉस्को में दुनिया के सबसे खूनी अपराधी को गले लगाते हुए देखना एक बड़ी निराशा है। ये रूस के आक्रामण के खिलाफ शांति प्रयासों के लिए भी एक विनाशकारी झटका है। यूक्रेन के प्रेसीडेंट ने नरेंद्र मोदी को पुतिन से मिलने पर निशाना बनाया है। हालांकि भारत ने रूस के यूक्रेन पर आक्रामण का कभी समर्थन नहीं किया है। रूस के मौजूदा आधिकारिक दौरे पर भी पीएम मोदी ने यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने की अपील की है। मॉस्को में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर उनके साथ एक अनौपचारिक बैठक के दौरान पीएम मोदी ने उनसे कहा कि युद्ध के मैदान पर कोई समाधान नहीं खोजा जा सकता है। भारत ने हमेशा क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता सहित संयुक्त राष्ट्र चार्टर का सम्मान करने के पक्ष में रहा है। किसी भी मसले का हल युद्ध के मैदान पर नहीं बल्कि बातचीत और कूटनीति से ही निकल सकता है। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार पीएम बनने के बाद अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा के लिए रूस को चुना है। यह यात्रा 2022 में यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद मोदी की पहली यात्रा है। भारत ने रूस के साथ दशकों पुराने संबंधों के बावजूद युद्ध में किसी पक्ष का हिस्सा लेने से परहेज किया है। हालांकि भारत ने रूस को अपने सबसे अच्छे दोस्तों में से एक कहा है और भविष्य में द्विपक्षीय संबंधों को और ज्यादा बेहतर करने पर जोर दिया है।

महाराष्ट्र में परिवहन क्षेत्र की अनिश्चितकालीन हड़ताल, ट्रांसपोर्टरों ने रखीं प्रमुख मांगें
नीतीश कुमार का पूरा प्रोफाइल: परिवार, शिक्षा और सियासी सफर की कहानी
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलते ही मचा हड़कंप
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?
37 साल बाद फिर उसी राह पर Nitish Kumar, क्या Narendra Modi सरकार में मिल सकती है बड़ी भूमिका?
इंदौर में रंगपंचमी गेर से पहले प्रशासन की तैयारियां तेज, ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई
रायपुर ग्रामीण में खूनी होली, आरंग-खरोरा-बरबंदा में तीन हत्याएं, तिल्दा में चाकूबाजी
Laxmi Verma ने राज्यसभा चुनाव के लिए भरा नामांकन, Vishnu Deo Sai सहित कई नेता रहे मौजूद