अशोक गहलोत ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है ये मांग
राजस्थान के पूर्व अशोक गहलोत ने भजनलाल सरकार से कृषि को प्राथमिकता देकर किसानों को एमएसपी देना सुनिश्चित करने की मांग की है, जिससे किसानों को कम से कम घाटा तो न हो।
अशोक गहलोत ने इस संबंध सेाशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान बाजरे की फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) न मिलने के बाद अब मूंगफली, मूंग व सोयाबीन की फसल को भी किसान बाजार में एमएसपी से कम पर बेचने के लिए मजबूर हो रहे हैं।
प्रदेश के अधिकांश केन्द्रों पर एमएसपी पर खरीद ही शुरू नहीं हुई है। जहां खरीद शुरू हुई है वहां लक्ष्य कम दिए हैं जिससे किसानों को उपज का दाम नहीं मिल रहा है। अब प्याज की बम्पर पैदावार के कारण इसके भी उचित दाम किसान को नहीं मिल रहे हैं। किसान बेहद कम दाम पर प्याज बेचने को मजबूर हो रहे हैं जिससे उनकी लागत भी नहीं निकल पा रही है। राज्य सरकार को कृषि को प्राथमिकता देकर किसानों को एमएसपी देना सुनिश्चित करना चाहिए जिससे किसानों को कम से कम घाटा तो न हो।

इजरायल के आगे पाकिस्तान झुका? रक्षा मंत्री ने ‘कैंसर’ वाली पोस्ट डिलीट की
वरुण नगर योजना में सस्ती जमीन का मौका, सिर्फ 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट
महक-परी का वीडियो वायरल होते ही बवाल, पड़ोसियों और परिजनों में मारपीट
असम चुनाव से पहले बड़ा कदम, BSF ने बॉर्डर पार परिवारों को दी एंट्री
मऊ में दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत
आंधी का कहर, 2 लाख लोगों की बिजली 22 घंटे तक रही गुल
PM मोदी पर हमले की साजिश! बक्सर से CIA को मैसेज भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा होकर लिव-इन में रहने पर भी नहीं छिनेंगे कानूनी अधिकार