भीनमाल पुलिस की छापेमारी, ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
जालौर जिले के भीनमाल पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्विंटल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर एक ट्रक को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, गश्त के दौरान रामसीन पुलिस को एक ट्रक संदिग्ध लगने पर पीछा किया और भीनमाल पुलिस को सूचना दी। इस पर भीनमाल पुलिस ने एसपी ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में थानाधिकारी रामेश्वर भाटी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने ट्रक का पीछा किया। लेकिन कार्रवाई की भनक लगते ही सरहद नरता में आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने ट्रक की तलाशी के दौरान 240 मिर्च की भरी बोरियों के बीच से छुपा कर रखे 104 पैकेट में दो क्विंटल 39 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर ट्रक को जब्त किया गया। एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा ने बताया कि पुलिस को मिली सूचना के आधार पर संदिग्ध ट्रक का पीछा कर तलाशी के दौरान दो क्विंटल 39 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी लाभूराम पुत्र करनाराम माली निवासी को नामजद कर आरोपी की तलाश जारी है।
एडिशनल एसपी मोटाराम गोदारा ने बताया कि ट्रक की तलाशी के दौरान दो क्विंटल 39 किलोग्राम ग्राम गांजा बरामद हुआ है। उन्होंने बताया कि राम सिंह थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक तेज गति से नाकाबंदी को तोड़ते हुए निकल गया, जिसको देखते हुए पुलिस टीम ने सरहद नरता तक ट्रक का पीछा किया गया। लेकिन पुलिस को पीछे देख आरोपी ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। ट्रक की तलाशी लेने के दौरान उसमें 240 मिर्च की बोरियों के बीच बड़ी मात्रा में 104 पैकेट के अंदर दो क्विंटल 39 किलोग्राम गांजा छुपाया हुआ था, जिसको तलाशी के बाद जब्त किया गया।
एसपी ने बताया कि मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी लाभूराम पुत्र करनाराम जाती माली निवासी जोधावास पुलिस थाना झाब जिला जालौर को नामजद कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान व जांच जारी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस की ओर से बरामद गांजे की अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय कीमत एक करोड़ 20 लाख के करीब आंकी जा रही है।

वरुण नगर योजना में सस्ती जमीन का मौका, सिर्फ 2500 रुपये प्रति वर्गफीट में प्लॉट
महक-परी का वीडियो वायरल होते ही बवाल, पड़ोसियों और परिजनों में मारपीट
मऊ में दर्दनाक हादसा, एक ही गांव के तीन दोस्तों की मौत
आंधी का कहर, 2 लाख लोगों की बिजली 22 घंटे तक रही गुल
PM मोदी पर हमले की साजिश! बक्सर से CIA को मैसेज भेजने वाले 3 युवक गिरफ्तार
हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: शादीशुदा होकर लिव-इन में रहने पर भी नहीं छिनेंगे कानूनी अधिकार
हरे निशान पर खुला बाजार, शुरुआती कारोबार में तेजी का रुख
दो IAS अफसरों पर CM मेहरबान—एक को मंत्रालय बुलाया, दूसरे को सौंपी राजधानी की कमान