मशहूर गायिका शकीरा की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में हुई भर्ती
मशहूर कोलंबियाई सिंगर शकीरा की अचानक तबीयत खराब हो गई है। पेट में तकलीफ के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके चलते शकीरा ने पेरू में होने वाला अपना शो कैंसिल कर दिया है। गायिका ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना हेल्थ अपडेट फैंस को दिया है। साथ ही शो कैंसिल किए जाने के लिए माफी मांगी है।
सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
शकीरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर अपनी सेहत के संबंध में जानकारी फैंस से साझा की है। उन्होंने लिखा, वे अस्पताल में भर्ती हैं और उन्हें पेट से जुड़ी समस्या हुई है। शकीरा ने पोस्ट में लिखा कि फिलहाल खराब सेहत के चलते डॉक्टरों ने परफॉर्म करने के लिए मना किया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मुझे आप सभी को यह बताते हुए दुख हो रहा है कि कल रात मुझे पेट की समस्या के लिए ईआर जाना पड़ा और फिलहाल मैं अस्पताल में भर्ती हूं'।
शो रद्द होने पर जताई निराशा
शकीरा डॉक्टरों की निगरानी में हैं। उन्हें परफॉर्म नहीं करने की सलाह दी गई है। शकीरा ने बताया, 'डॉक्टरों ने उन्हें परफॉर्म न करने की सलाह दी है, क्योंकि वह स्टेज पर आ पाने की स्थिति में नहीं हैं। शकीरा ने शो कैंसिल किए जाने पर निराशा जाहिर करते हुए कहा कि वह पेरू में अपने फैंस के लिए परफॉर्म करने का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। गायिका ने लिखा, 'मैं बहुत दुखी हूं कि आज मैं स्टेज पर नहीं जा पाऊंगी। मैं काफी भावुक और उत्साहित थी कि अपने फैंस से पेरू में मुलाकात होगी'।
शो की नई डेट का किया वादा
शकीरा ने फैंस से यह भी कहा कि वे जल्द स्टेज पर लौटेंगी। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने की सूचना के साथ बताया कि सोमवार तक उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। उन्होंने अपना टूर फिर से शुरू करने की उम्मीद जताई। गायिका ने कहा कि उनकी टीम और कॉन्सर्ट प्रमोटर पहले से ही एक नई तारीख पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'आप लोग समझेंगे, मुझे यकीन है'।

नीतीश कुमार पहली बार बने राज्यसभा सांसद, सी. पी. राधाकृष्णन ने दिलाई सदस्यता
केकेआर मैच में मुकुल चौधरी की बल्लेबाजी पर फिदा हुए सुनील गावस्कर
कृति सैनन पहुंचीं भोपाल, कक्षा से पंचायत तक विकास कार्यों का लिया जायजा
पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा के छोटे भाई का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
सिनेमाघरों में रिलीज ‘डकैत’, जानें आदिवी शेष-मृणाल ठाकुर की फिल्म की पूरी डिटेल
परीक्षा से पहले लीक हुआ प्रश्नपत्र, IGIMS के सिस्टम पर उठे सवाल
अनुराग कश्यप ने ‘लुटेरा’ से जुड़ा किस्सा बताया, रणवीर सिंह को लेकर कही दिलचस्प बात
दिल्ली के तिलक नगर में बाल संत अभिनव अरोड़ा के परिवार पर हमला, देर रात हंगामा
चार राज्यों के चुनाव बने ‘चेहरों की जंग’, ममता, स्टालिन और हिमंता सरमा की प्रतिष्ठा दांव पर