हिमेश रेशमिया ने 'बैडएस रवि कुमार' और 'एनिमल' की तुलना पर दी प्रतिक्रिया
बॉलीवुड सिंगर और कंपोजर हिमेश रेशमिया ने गाने के साथ फिल्मों में भी डेब्यू किया है। हाल ही में उनकी फिल्म 'बैडएस रवि कुमार' सिनेमाघरों में रिलीज हुई। हिमेश और रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' में कई समानताएं देखने को मिली हैं। बातचीत में हिमेश रेशमिया ने बैडएस रवि कुमार और एनिमल में रणबीर कपूर की भूमिका को लेकर बात की है।
एनिमल से समानता पर बोले हिमेश रेशमिया
हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म को लेकर कहा, वाकई, वो चैन सॉ वाला सीन तो कोई भी फिल्म में नहीं था, लेकिन बेशक हमने कहीं न कहीं रेट्रो अंदाज रखा था उसके लिए..। हिमेश ने कहा मौजूदा चलन के कारण बैडएस रवि कुमार में किसी चीज की समानता है, तो यह कोई मुद्दा नहीं होना चाहिए। एनिमल तो आज की फिल्म है, दाढ़ी का चलन तो पहले भी था। मुझे ऐसा लगता है कि अगर किसी चीज में समानता हो तो भी कोई बुरी बात नहीं है।
इससे पहले फराह खान के ब्लॉग में हिमेश रेशमिया ने अपनी फिल्म को लेकर बात की थी। हिमेश ने कहा, 'बैडएस रवि कुमार' का किरदार भारतीय सिनेमा की बचपन की यादों में उपजा है। मेरे बचपन की यादों में भी रहा है। हिमेश रेशमिया ने कहा, जब भी मैं 90 के दशक के गाने गाता हूं, तो वे काफी अच्छी तरह से जुड़ जाते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि लोग अभी भी सभी रेट्रो चीजों को पसंद करते हैं, यही सोचकर मैंने ऐसी फिल्म बनाई।
ऐसी है फिल्म की स्टार कास्ट
‘बैडएस रवि कुमार’ फिल्म में हिमेश रेशमिया के अलावा प्रभु देवा, कीर्ति कुल्हारी, सिमोना जे, सौरभ सचदेवा, संजय मिश्रा और जॉनी लीवर भी हैं। कीथ गोम्स द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई 'द एक्सपोज' का स्पिन ऑफ है। उस फिल्म में हिमेश ने 60 के दशक के सुपरस्टार रवि कुमार का किरदार निभाया था। फिल्म ‘बैडएस रवि कुमार’ में भी हिमेश का डांस, एक्शन चर्चा में बना रहा है।

पवन खेड़ा को बड़ी राहत, तेलंगाना हाईकोर्ट ने दी एक हफ्ते की अग्रिम जमानत
68 कॉलेजों में शुरू होंगे कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित सर्टिफिकेट कोर्स, नए शैक्षणिक सत्र से होगा लाभ
आसमान से सुरक्षित लौटा क्रू मॉड्यूल, ISRO ने गगनयान मिशन में रचा इतिहास
जिंदगी में प्यार की कमी बढ़ा सकती है कैंसर का जोखिम, अध्ययन का खुलासा
40 के बाद महिलाओं की सेहत का कैसे रखें ख्याल
हर्ष फायरिंग मामले में दूल्हा गिरफ्तार, पुलिस ने कट्टा भी किया बरामद
बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी का घोषणापत्र जारी, 7वें वेतन आयोग लागू कर 3 हजार रुपये तक मासिक लाभ का वादा
रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्कर गिरफ्तार, बुजुर्ग महिला-पुरुष दबोचे गए
अवैध रेत खनन में बढ़ती हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, फॉरेस्ट गार्ड हत्या मामले में 13 को सुनवाई