महिला को चाकू मारकर हत्या की नाबालिग लड़की ने
नई दिल्ली। दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में नल से पानी भरने को लेकर हुए झगड़े में एक नाबालिग लड़की ने चाकू मारकर पड़ोसी महिला की हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने नाबालिग लड़की को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात को लगभग 11 बजे चाकूबाजी की घटना के बारे में सूचना मिली थी। फोन करने वाली कॉलर ने कहा कि उसके पिता ने एक महिला के पेट में चाकू मार दिया है।
पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि सूचना के बाद पुलिस गली नंबर-2, भीकम सिंह कॉलोनी वाले स्थान पर पहुंची, जहां सोनी नाम की महिला की कमरे में घायल थी। उसके बाएं हाथ पर दो-तीन कट के निशान थे। पेट पर एक छोटा सा घाव भी था।
सोनी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच में पता चला कि सोनी और उसके पति सतबीर का अपने पड़ोसी, उसकी पत्नी और उनकी 15 साल की बेटी से झगड़ा हुआ था। आगे की जांच से पता चला कि शाम करीब साढ़े 7 बजे घर की पहली मंजिल पर नल से पानी भरने को लेकर सोनी का अपने पड़ोसी की पत्नी और बेटी से झगड़ा हुआ था।
झगड़े के दौरान सोनी ने लड़की का हाथ मरोड़ दिया, जिससे लड़की को डॉ हेडगेवार अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। लड़की को गैर-मेडिको लीगल केस (MLC) रोगी के रूप में माना गया और उसके हाथ का एक्स-रे किया गया।
इसके बाद डीसीपी ने कहा कि लड़की और उसकी मां अपने कमरे में लौट आईं और सोनी और उसके पति सतबीर के साथ फिर से बहस करने लगीं। इस दूसरी बहस के दौरान लड़की ने सोनी को चाकू मार दिया। इससे उसकी मौत हो गई। लड़की को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के सामने पेश किया जाएगा।

थाने में दो बहनों का हंगामा, पुलिसकर्मी पर किया हमला
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस
युवक ने घर में घुसकर छात्रा को मारी गोली
लाडली बहनों को 23,882 करोड़ की सौगात, 5700 महिला हॉस्टल का प्रस्ताव